भारत

इस बार की दीपावली हर वर्ग के लिए लाएगी खुशहाली: एकनाथ शिंदे

jantaserishta.com
19 Oct 2025 11:25 AM IST
इस बार की दीपावली हर वर्ग के लिए लाएगी खुशहाली: एकनाथ शिंदे
x
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को दीपावली के अवसर पर किसानों, महानगरपालिका कर्मचारियों और ठाणे की जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस बार की दीपावली हर वर्ग के लिए खुशहाली लाएगी, क्योंकि सरकार ने किसानों और कर्मचारियों के हित में कई कदम उठाए हैं।
शिंदे ने आगे कहा कि जनता उन लोगों को सबक सिखाएगी जो शिवसेना के मूल्यों और आनंद दिघे जैसे नेताओं का अपमान करते हैं। शिंदे ने कहा, "कुछ जगहों पर खुशी का माहौल है, तो कुछ जगहों पर विपदा की स्थिति है। किसान मुश्किलों से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि उनकी दीपावली काली न हो।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और संकट से उबरने में उनकी मदद कर रही है। मैं किसानों को शुभकामनाएं देता हूं, यह दीपावली उनके जीवन में सुख और समृद्धि लाए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महानगरपालिका कर्मचारियों के लिए इस बार पिछले साल की तुलना में बढ़ा हुआ बोनस देने की घोषणा की, जिससे कर्मचारी खुश हैं। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि पहली बार एसटी (राज्य परिवहन) कर्मचारियों की हड़ताल के बाद उन्हें 107 करोड़ रुपए का बोनस दिया गया, जिससे एक लाख कर्मचारी संतुष्ट हैं।
ठाणे में शिवसेना के गढ़ को मजबूत करते हुए एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जो लोग अपने विचारों पर दृढ़ नहीं रहते, ठाणे की जनता उनको सबक सिखाएगी। आनंद दिघे साहेब का अपमान करने वालों को ठाणेकर सबक सिखाएंगे।"
उन्होंने दावा किया कि बालासाहेब ठाकरे उनके दिल में हैं और आनंद दिघे उनके रक्त में हैं। कुछ लोग केवल चुनाव के समय लोगों के दरवाजे खटखटाते हैं, लेकिन मैं और मेरे शिवसैनिक सालभर जनता के बीच रहते हैं, उनकी मदद करते हैं।
शिंदे ने महायुती गठबंधन की ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा, "लोकसभा और विधानसभा में महायुती जीती है और स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में भी हमारा भगवा लहराएगा।" उन्होंने कहा कि मैं ठाणे की जनता से अपील करता हूं कि वे महायुती और शिवसेना के साथ मजबूती से खड़े रहें, क्योंकि यह गठबंधन जनता के हित में काम करता है। ठाणे में भगवा हमेशा लहराता रहेगा, क्योंकि हम सालभर जनता के साथ हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story