
x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में एक सरकारी डॉक्टर ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के सामने हैरान कर देने वाली शर्मनाक मांग रख दी। जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर अधीक्षक के पद पर तैनात इस डॉक्टर और महिला स्वास्थ्य कर्मी की बातचीत का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस ऑडियो में डॉक्टर महिला कर्मचारी से साथ में घूमने, शॉपिंग कराने और प्यार करने जैसी बातें कर रहे हैं। महिला कर्मचारी ने इसका विरोध किया। तब डॉक्टर ने बेशर्मी की हद करते हुए उससे दूसरी लड़की लाने की बात कही। यह भी कहा कि जो पैसे लगेंगे वह देंगे। हालांकि ‘हम’ वायरल हो रहे ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते है।
इससे पहले महिला कर्मचारी ने अधीक्षक की हरकतों की शिकायत सीएमओ से की थी। महिला कर्मचारी ने डॉक्टर की मांग को ठुकराते हुए नौकरी छोड़ देने की बात कही। वायरल हुए ऑडियो में अधीक्षक महिला स्वास्थ्य कर्मी के समक्ष दोस्ती का प्रस्ताव रख रहे हैं। लेकिन वह उनके प्रस्ताव को ठुकरा देती है। साथ ही उनके द्वारा पूर्व में एक अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ किए गए कृत्य को उजागर कर, बदनाम होने की आशंका जताती है।
इस दौरान अधीक्षक उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाते हैं। स्वास्थ्य कर्मी उनको अनसुना करती है। जारी ऑडियो के बाबत बात करने के लिए सीएचसी लंभुआ से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके। डॉ. अनिल की तैनाती कादीपुर सीएचसी पर है। उनके कार्यकाल में एक प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, इस पर उनका स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में सीएमओ भारतभूषण ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी ने उसने अधीक्षक की हरकत की शिकायत की है।
मामले की शिकायत सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। सीएमओ ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कमेटी जांच कर सच्चाई जानने के बाद अपनी रिपोर्ट उन्हें सौपेंगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





