भारत
चीन-पाकिस्तान की नींद उड़ा देगा यह खतरनाक हथियार, योग दिवस पर तस्वीर सामने आई
jantaserishta.com
21 Jun 2024 12:06 PM IST

x
नई दिल्ली: योग दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तलवार पर नौसैनिक योग कर रहे थे. उनके पीछे नजर गई तो पता चला कि आईएनएस तलवार को अपग्रेड कर दिया गया है. इसमें अब ब्रह्मोस मिसाइल लॉन्च करने वाले यूनिवर्सल वर्टिकल लॉन्चर मॉड्यूल (UVLM) लगा दिए गए हैं.
अब पाकिस्तान हो या चीन... दोनों के युद्धपोतों को करारा जवाब देगा INS Talwar. भविष्य में इस क्लास के अन्य युद्धपोतों पर भी ब्रह्मोस दागने वाले यूवीएलएम लगाए जाएंगे. जंगी जहाज तलवार एक स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट हैं. अब तक इस तलवार क्लास के 7 जंगी जहाज बन चुके हैं. 6 एक्टिव हैं.
चार नए जंगी जहाज बनाए जा रहे हैं. दो रूस में और दो भारत में बनेंगे. इन जंगी जहाजों का समंदर में डिस्प्लेसमेंट 3850 टन होता है. इनकी लंबाई 409.5 फीट, बीम 49.10 फीट और ड्रॉट 13.9 फीट है.
ये जंगी जहाज समंदर में अधिकतम 59 km/hr की रफ्तार से चलते हैं. अगर इनकी गति को 26 km/hrकिया जाएगा तो ये 4850 km की रेंज कवर करते हैं. अगर 56 km/hr की रफ्तार से चलाया जाए तो ये 2600 km की रेंज तक जाएगा.
INS Talwar 18 अधिकारियों समेत 180 सैनिकों को लेकर 30 दिन तक समंदर में रह सकता है. उसके बाद इसमें रसद और ईंधन डलवाना पड़ता है. ये जंगी जहाज इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस हैं. साथ ही 4 केटी-216 डिकॉय लॉन्चर्स लगे हैं. इसके अलावा इसमें 24 Shtil-1 मीडियम रेंज की मिसाइलें तैनात हैं.
8 इगला-1ई, 8 वर्टिकल लॉन्च एंटी-शिप मिसाइल क्लब, 8 वर्टिकल लॉन्च एंटी-शिप और लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइल भी तैनात है. इसमें एक 100 मिलिमीटर की A-190E नेवल गन लगी है. इसके अलावा एक 76 mm की ओटो मेलारा नेवल गन लगी है. 2 AK-630 CIWS और 2 काश्तान CIWS गन लगी हैं.
इन खतरनाक बंदूकों के अलावा दो 533 मिलिमीटर की टॉरपीडो ट्यूब्स हैं. एक रॉकेट लॉन्चर भी तैनात की गई है. इस जंगी जहाज पर एक कामोव-28 या एक कामोव-31 या ध्रुव हेलिकॉप्टर लैस हो सकता है.
Tagsयोग दिवसयुद्धपोत आईएनएस तलवारआईएनएस तलवारब्रह्मोस मिसाइलयूवीएलएमYoga DayWarship INS TalwarINS TalwarBrahMos MissileUVLM
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





