भारत

कागज पर 24 घंटा चलता है ये कोविड केयर सेंटर, डॉक्टर की कुर्सी पर एंबुलेंस ड्राईवर ने संभाली कमान

jantaserishta.com
20 Jun 2021 8:25 AM IST
कागज पर 24 घंटा चलता है ये कोविड केयर सेंटर, डॉक्टर की कुर्सी पर एंबुलेंस ड्राईवर ने संभाली कमान
x
लेकिन हकीकत कुछ और ही है.

सुपौलः कोरोना के बढ़ते संक्रमण को खत्म करने के लिए हर स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं. सरकार की ओर से निर्देश जारी किए जाते हैं पर लापरवाही करने वालों की कमी नहीं है. मामला सुपौल के अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज का है, जहां कोविड केयर सेंटर कागज पर 24 घंटा चलता है लेकिन हकीकत कुछ और ही है.

त्रिवेणीगंज स्थित कोविड सेंटर में सिर्फ नर्स ही ड्यूटी करती हैं जबकि चिकित्सक अपने सुविधा के अनुसार ड्यूटी करते हैं. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ना के बराबर आते हैं. स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एंबुलेंस का ड्राईवर यहां डॉक्टर की जगह कुर्सी पर बैठकर अपनी ड्यूटी करता है. जब इस पूरे मामले का वीडियो बनाया जाने लगा तो एंबुलेंस चालक आग-बबूला होकर इधर-उधर फोन लगाने लगा.
अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक प्रेम रंजन ने कहा कि अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. वीरेंद्र दर्वे अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं. अगर कोविड केयर सेंटर में लगे कैमरे की फुटेज को खंगाला जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी. कोरोना संक्रमण में आई कमी के बाद कोविड केयर सेंटर त्रिवेणीगंज में 15 दिनों से एक भी मरीज नहीं हैं. लेकिन इस सेंटर पर प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र दर्वे की लापरवाही और एंबुलेंस चालक की मनमानी यहां की व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है.
शनिवार को त्रिवेणीगंज के एसडीओ शेख जेड हसन ने अस्पताल का जायजा लिया. इस दौरान कोविड केयर सेंटर में कुव्यवस्था पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story