भारत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की गई ये शिकायत

jantaserishta.com
20 Feb 2022 12:22 PM IST
मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की गई ये शिकायत
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में आज (20 फरवरी) तीसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है. 16 जिलों की 59 सीटों पर चल रहे मतदान के बीच समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचा. पार्टी के पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह को हटाने को लेकर शिकायत की. अभिषेक मिश्रा ने चुनाव आयोग के कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि आयोग निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है. आज चौथी बार आईजी रेंज (लखनऊ) लक्ष्मी सिंह को हटाने की शिकायत की है. अभिषेक मिश्रा सरोजिनी नगर सीट से सपा उम्मीदवार हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story