गांधी परिवार से भी ज्यादा लोकप्रिय है कांग्रेस का ये मुख्यमंत्री, 100 ताकतवर माननीयों की सूची में मिली जगह

फाइल फोटो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के सरपरस्त गांधी परिवार से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह दावा एक प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह ने देश के माननीयों पर करवाए गए अपने सर्वे में किया है। 100 ताकतवर माननीयों की सूची में कैप्टन को15वीं रैंक दी गई है, जबकि कांग्रेस की सरपरस्त सोनिया गांधी 34वें, राहुल गांधी 39वें और प्रियंका गांधी 41वें स्थान पर हैं। इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत पहले तीन स्थानों पर रहे हैं। मुख्यमंत्रियों में केवल कैप्टन अमरिंदर सिंह और योगी आदित्यनाथ ही शीर्ष 20 में स्थान पा सके हैं। सर्वे में चौंकाने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 14वें स्थान पर हैं, जबकि राकांपा सुप्रीमो शरद पवार को 18वां स्थान मिला है। इस सूची में पंजाब से कैप्टन के अलावा किसी अन्य नेता को शीर्ष 100 ताकतवर माननीयों में स्थान नहीं मिला है। कैप्टन के बारे में बताया गया है कि उन्होंने कोरोना महामारी और किसान आंदोलन के दौरान मजबूती से राज्य की बागडोर संभाली। वहीं, तीनों केंद्रीय कानूनों को लेकर अकाली-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद भी वे पंजाब में मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





