भारत
ये पनीर जानलेवा है! तीन मिलावटखोर पकड़ाए, नजारा देख फटी रह गई आंखें
jantaserishta.com
9 Dec 2024 12:29 PM IST

x
धड़ल्ले से सप्लाई.
बुलंदशहर: शादियों के सीजन में पनीर की डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि लोग खरीदते समय देखते भी नहीं कि हम कहां से और कैसा पनीर खरीद रहे हैं. अब केमिकल से तैयार किए गए दूध से ऐसा पनीर तैयार किया जा रहा है, जोकि जानलेवा है. हाल ही में यूपी के बुलंदशहर में फूड डिपार्टमेंट ने छापेमारी की थी, जिसमें सामने आया कि पनीर बनाने के लिए दूध की जरूरत ही नहीं है. वो स्क्मिड मिल्क पाउडर से पहले दूध बनाते हैं और फिर कास्टिक पोटाश, सिंथेटिक सिरप और रिफाइंड के जरिए पनीर तैयार कर लेते हैं. इस तरह तैयार किया जानलेवा पनीर दिल्ली-नोएडा में धड़ल्ले से सप्लाई किया जा रहा था.
दरअसल बुलंदशहर के खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि खुर्जा तहसील के अमीरपुर अगोरा गांव में कुछ लोग शादी के सीजन में जानलेवा दूध और पनीर को बनाकर ऑन डिमांड सप्लाई कर रहे हैं. साथ ही मिलावटी पनीर को दिल्ली, नोएडा में भी दुकानों पर सप्लाई कर रहे हैं. इस सूचना पर FDA की टीम ने छापा मारा तो वहां भारी मात्रा में हानिकारक केमिकल से पनीर और दूध बनाया जा रहा था. FDA टीम ने स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड ऑयल, सेक्रीन, व्हाइट पेस्ट और मिल्क फ्लेवर आदि पदार्थ भारी मात्रा में बरामद किए. रेड के दौरान तीन मिलावटखोर भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिए.
फूड डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर विनीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से जानकारी पर पता चला कि इन हानिकारक पदार्थों का सप्लायर जिला मुख्यालय के निकट एक व्यक्ति है, जो गोदामों से पूरे जिले में नकली पदार्थ बिक्री कर चुका है. जिसकी सूचना जिला प्रशासन की टीम को दी गई जिस पर एडीएम ,एसडीएम की टीम ने जिला मुख्यालय के निकट स्थित चार गोदामों और एक दुकान पर छापा मारा और यहां से भी भारी मात्रा में हानिकारक केमिकल और मिलावटी पदार्थ बरामद किए.
जिलाधिकारी सीपी सिंह का कहना है कि केमिकल और हानिकारक पदार्थ को मिलाकर दूध और पनीर में बनाए जाते थे. छापामार टीम ने एक आरोपी को भी पकड़ा जो 10 साल पहले इसी तरह के मिलावटी कारोबार में जेल जा चुका है. इसके अलावा गोदाम से 10 हजार लीटर नकली दूध तैयार करने वाला पाउडर, 16 क्विंटल कास्टिक पोटाश, 31 क्विंटल बेकिंग पाउडर, एक हजार लीटर रिफाइंड ऑयल, 300 लीटर सिंथेटिक सिरप आदि सामान बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





