भारत

सुर्खियों में है ये प्रत्याशी, खुद को बेड़ियों में जकड़, कटोरा लेकर नोट और वोट मांगने निकला

jantaserishta.com
6 Feb 2022 2:30 PM IST
सुर्खियों में है ये प्रत्याशी, खुद को बेड़ियों में जकड़, कटोरा लेकर नोट और वोट मांगने निकला
x
चुनाव की सरगर्मियां बहुत तेजी से चल रही है.

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में चुनाव की सरगर्मियां बहुत तेजी से चल रही है. यहां तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है. ऐसे में प्रत्याशी अपनी तरफ वोटरों को लुभाने के अलग-अलग तरह से प्रयास कर रहे हैं. वहीं फिरोजाबाद शहर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रामदास मानव अजब- गजब हैं. वह खुद अपने बदन को बेड़ियों में जकड़कर लोगों से वोट के साथ नोट मांग रहे हैं. रामदास क्षेत्र में प्रचार को उतरे हैं.

दरअसल रामदास मानव चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों के नेता हैं और इनका कहना है कि चूड़ी जुड़ाई मजदूरों का शोषण हो रहा है. चूड़ी जुड़ाई मजदूरों की हालत खराब है और मजदूरों के हालात ठीक करने को लेकर ही वह चुनाव में उतर पड़े हैं. साथ ही उन्हें चुनाव चिन्ह मिला है चूड़ी. रामदास मानव अपने चुनाव चिन्ह चूड़ी का प्रचार करने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं. रामदास मानव खुद भी श्रमिक हैं इसलिए उनके पास इतना धन नहीं कि वह चुनाव में खर्च कर सकें. अजीब यह है कि वे लोगों से एक कटोरा लेकर नोट और वोट दोनों मांग रहे हैं.
रामदास मान मानव का कहना है कि कारखाने ने मजदूरों को इन बेड़ियों की तरह जकड़ रखा है. मजदूर आजाद हो इसी के लिए वे चुनावी मैदान में उतरे हैं. मजदूरों को यह बताने के लिए कि वह किस कदर बेड़ियों में जकड़े हुए हैं उन्होंने खुद को भी हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़ दिया है.
रामदास मानव का यह भी कहना है कि यह बेड़ियां तब उतरेंगे जब मजदूर आजाद होगा. हालांकि वह यह भी कहते हैं कि यह बेड़ियां वह तभी उतारेंगे जब सफल होंगे. जब भी रामदास मानव श्रमिकों के इलाकों में जा रहे हैं तो लोग इनकी रुपये देकर मदद भी कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story