भारत

यह दुल्हन नहीं दूल्हा हुआ फरार, लड़की वालों ने लगाया गंभीर आरोप

Nilmani Pal
2 Oct 2021 3:05 PM GMT
यह दुल्हन नहीं दूल्हा हुआ फरार, लड़की वालों ने लगाया गंभीर आरोप
x

DEMO PIC 

जांच जारी

यूपी के संभल जिले में दूल्हे की हरकत ने पूरे शहर में खलबली मचा दी। एक युवक की बारात जानी थी। लड़की वालों के घर भी बारात के स्वागत को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। इधर दूल्हा दुल्हन को लाने के लिए तैयार हो रहा था। युवक ने दूल्हे के गेटअप में आ चुका था। अब बारात भी जाने को तैयार हो चुकी थी, तभी दूल्हा घर से निकला और फरार हो गया। बाराती काफी देर तक दूल्हे का इंतजार करते रहे लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। उधर लड़की वाले बारात का इंतजार करते रहे। दुल्हन बनी लड़की अपने पिया के इंतजार में आस लगाए रही, लेकिन बारात ही नहीं पहुंची। लड़की वालों को जब खबर मिली कि दूल्हा घर छोड़कर भाग गया है तो उन्होंने दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

मामला सरायतरीन के मोहल्ला कोटला का है। यहां की रहने वाली महिला ने बेटी की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के सैफ खां सराय निवासी युवक से तय की थी। शुक्रवार को बारात जानी थी लेकिन दूल्हा बनकर ससुराल जाने की बजाय युवक घर छोड़कर भाग गया। युवती दुल्हन बनकर दूल्हे के इंतजार में सजी बैठी थी लेकिन बारात नहीं पहुंची। कई घंटे तक दूल्हा पक्ष के लोगों से संपर्क किया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। बाद में जानकारी हुई कि दूल्हा दहेज में बाइक और दो लाख रूपए की मांग कर रहा है।

दुल्हन की मां ने बाइक व दो लाख रूपए की व्यवस्था नहीं होने की बात कही तो दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। बारातियों के लिए घर में बनाए गए पकवान एक तरफ जहां धरे रह गए। वहीं दूसरी तरफ श्रृंगार कर दुल्हन भी सजी बैठी रह गई। दुल्हन की मां थाने पहुंची और आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने घटना के दूसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि अभी दोनों पक्षों में बात चल रही है। अगर लड़की पक्ष कहेगा तो कार्रवाई की जाएगी।

Next Story