भारत

चर्चा में ये ब्‍लैकबोर्ड!

jantaserishta.com
16 May 2022 3:02 PM IST
चर्चा में ये ब्‍लैकबोर्ड!
x

कटिहार: बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में विकास को लेकर चाहे सरकार लाख दावा कर लें लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. कटिहार से एक ऐसा वीडियो निकलकर सामने आया है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल, कटिहार के मनिहारी प्रखंड के प्राइमरी स्कूल में एक ही कमरे में कक्षा 1 से लेकर 5 तक के छात्रों को पढ़ाया जा रहा है.

इतना ही नहीं, हद तो यह है कि एक ही ब्‍लैकबोर्ड पर एक ही समय में हिन्‍दी और उर्दू के शिक्षक छात्रों को दोनों भाषाओं में पढ़ाते हैं. मनिहार प्रखंड स्‍थ‍ित उर्दू प्राइमरी स्कूल को 2017 में विश्वनाथ चौधरी आदर्श मध्य विद्यालय आजमपुर गोला में शिफ्ट किया गया था. जिस समय उर्दू प्राइमरी स्‍कूल को मध्‍य विद्यालय में शिफ्ट किया गया था, उस वक्‍त अधिकारियों ने ध्‍यान नहीं दिया. वहां पहले से ही कमरे कम थे. इसलिए प्राइमरी स्‍कूल के संचालन के लिए केवल एक कमरा उपलब्‍ध कराया गया.
इसके बाद से ही प्राइमरी स्‍कूल एक ही कमरे चल रहा है. यहां पर तीन शिक्षक हैं जो बच्चों को पढ़ाते हैं. कक्षा एक से पांच तक के बच्‍चे एक ही कमरे में बैठकर एक साथ पढ़ाई करते हैं. इस कमरे में एक ही ब्‍लैकबोर्ड है, जिसके चलते शिक्षकों को पढ़ाने में और छात्रों को पढ़ने में काफी परेशानी होती है. ऐसे में ब्‍लैकबोर्ड का बंटवारा कर दो शिक्षक एक साथ पढ़ाई कराते हैं, जबकि तीसरा शिक्षक बच्‍चों की मॉनीटरिंग करता है.
हर रोज सिर्फ दो कक्षाएं ही संचालित हो पाती हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसे लेकर शिकायत की गई, लेकिन इस पर कोई ध्‍यान नहीं दिया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story