भारत

ये गिरफ्तार 'आशिक' चर्चा में है...पुलिस को एक साल से थी तलाश

jantaserishta.com
6 Dec 2025 6:00 PM IST
ये गिरफ्तार आशिक चर्चा में है...पुलिस को एक साल से थी तलाश
x
देखें वीडियो.
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ में पुलिस ने एक ऐसे सरफिरे आशिक को गिरफ्तार किया है, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. आरोपी अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ कुछ दिन पहले घर से भाग गया था और इसको लेकर लड़की के परिजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में थी.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद राजभर के रूप में हुई है, जो थाना हलधरपुर क्षेत्र के कीरत सराय गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसे एक तमंचा के साथ धर दबोचा. गोविंद के खिलाफ पहले से भी हलधरपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज थे. आजमगढ़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था.
मऊ के एसपी अनूप कुमार ने बताया कि आरोपी महिलाओं संबंधी अपराधों में लिप्त रहा है और इस पर कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें POCSO एक्ट का मामला भी शामिल है. आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को बाइक पर बैठाकर भगा ले गया था. पुलिस ने काफी मेहनत के बाद उसे गिरफ्तार किया है और अब उसे जेल भेजा जा रहा है.
गिरफ्तारी के बाद मऊ नगर कोतवाली में पेश किए गए गोविंद राजभर के चेहरे पर किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आया. मीडिया से बातचीत में वह हंसते हुए बोला कि वह अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करता है और वह भी उसे चाहती है. उसने कहा कि लड़की ने उसके पक्ष में बयान दिया है, लेकिन 'उम्र की दिक्कत' के कारण मामला दर्ज हुआ.
गोविंद ने कहा, 'जब हम जेल से निकल जाएंगे तो अच्छी जिंदगी जिएंगे, कोई गलत काम नहीं करेंगे. हमारा प्यार अमर रहेगा, जब तक जिंदा हैं, तब तक प्रेम करेंगे. तमंचा रखने पर उसने कहा कि जब अपना कोई नहीं होता और पूरा गांव दुश्मन बन जाए तो बचने के लिए कुछ न कुछ करना पड़ता है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null