भू-अर्जन पदाधिकारी के यह ACB की छापेमारी, 50 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति मिली

रोहतास के भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की संपत्ति का हिसाब-किताब लगाना शुरू कर दिया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की छापेमारी के बाद जमीन-जायदाद के मिले कागजात और मकान की भव्यता देख जांच से जुड़े अधिकारी तक हैरान हैं। कागज पर जमीन-जायदाद आदि संपत्तियों की कीमत भले ही कम दिख रही हो पर इसका बाजार मूल्य करोड़ों में आंका जा रहा है। अधिकारियों को अनुमान है कि भू-अर्जन पदाधिकारी की संपत्ति का मूल्य 50 करोड़ तक पहुंच सकता है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की जिन संपत्तियों का पता लगाया है, उसमें 31 अचल संपत्तियां हैं। इनमें अररिया के मौजा फारबिसगंज में 9 प्लॉट, अररिया के ही जोगबनी में 1, मौजा सिकटी में 3 प्लॉट हैं। इसके अलावा किशनगंज जिले में अलग-अलग जगहों पर 8 प्लॉट खरीदा गया है। इसके अलावा फारबिसगंज के सदर रोड में दो मंजिला भव्य मकान भी है। वहीं पटना नागेश्वर कॉलोनी और आनंदपुरी स्थित सिटी इन्कलेव में फ्लैट है। कई फ्लैट की खरीदारी को लेकर रकम का भुगतान किए जाने से संबंधित दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। सभी संपत्तियां खुद, पत्नी, पुत्र, मां और भाई के नाम पर खरीदी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





