भारत

प्यासे मतदाताओं की धमकी, 'पानी नहीं तो वोट नहीं'

jantaserishta.com
6 April 2024 12:32 PM IST
प्यासे मतदाताओं की धमकी, पानी नहीं तो वोट नहीं
x
लगभग 10 हजार लोग समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुणे: पानी के संकट से जूझ रहे पुणे के शिवाजीनगर के खैरेवाड़ी के ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आगामी लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की धमकी दी है। इलाके के लगभग 10 हजार लोग समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुणे नगर निगम (पीएमसी) के अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का हल नहीं निकाला गया। पानी की कमी से परेशान लोगोें ने इलाके में “पानी नहीं, तो वोट नहीं” का बैनर लगा दिया है। उनका कहना है कि अगर पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा, तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे।”
उनकी इस चेतावनी ने राजनीतिक दलों के नेताओं को चिंतित कर दिया है। यहां 13 मई को चुनाव है। इलाके के एक निवासी ने कहा कि वे कई महीनों से पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं।पानी की कमी के कारण उनका जीवन दयनीय हो गया है।
उन्होंने कहा कि गर्मी शुरू होने के बाद स्थिति और खराब होने वाली है। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकांश दिनों में उन्हें टैंकरों के पानी से काम चलाना पड़ता है। इसके लिए घंटों बर्बाद करना पड़ता है। उन्होंने पीएमसी से पानी की आपूर्ति को पटरी पर लाने की मांग की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story