
x
सनसनीखेज मामला.
फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक अपनी बीवी और दो साल के बेटे पर गड़ासे से ताबड़तोड़ वार करता रहा। युवक की इस हरकत को देख परिजन भी डर के कारण मूकदर्शक बने रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। उधर, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही है तो वहीं बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
ये घटना सिरसागंज तहसील के नगला खंगर थाना क्षेत्र का है। जैमतपुर का रहने वाला नरेंद्र नौकरी करता है। कुछ दिन पहले ही वह रेनू और दो साल के बेटे किट्टू को लेकर गांव आया था। सोमवार रात मियां-बीवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर पति ने आक्रामक रुख अपनाते हुए गड़ासे से बीवी पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। इसे रेनू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। नरेंद्र को लगा कि रेनी की मौत हो गई है। इसके बाद वह 2 साल के बच्चे पर भी गड़ासे से वार करने लगा। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
बीवी और बच्चे को मरा समझकर नरेंद्र मौके से फरार हो गया। रेनू की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेनू के लेकर शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंची लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। जहां रेनू जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। 2 साल के बिट्टू के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि नरेंद्र ने हत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
नरेंद्र जब रेनू के पीछे गड़ासा लेकर दौड़ाया तब वह चचेरे देवर के घर मे कूदकर गई। लेकिन नरेंद्र के सिर पर मौत सवार थी इसलिए उसने रेनू को खींचकर अपने घर ले आया और उस पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। गांव और परिवार को कोई भी सदस्य बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सभी मूकदर्शन बने रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





