भारत

लॉरेंस बिश्नोई की जान का प्यासा, कहा- मिट्टी में मिला देंगे...नवाब ने खुद को बताया बब्बर शेर

jantaserishta.com
6 Nov 2024 12:00 PM IST
लॉरेंस बिश्नोई की जान का प्यासा, कहा- मिट्टी में मिला देंगे...नवाब ने खुद को बताया बब्बर शेर
x
जांच जारी.
गुरुग्राम: इन दिनों दो ही तरह के लोग चर्चा में हैं, एक वे जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिल रही है और दूसरे वे जो गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर को चुनौती दे रहे हैं। नवाब सतपाल तंवर इन दोनों ही वजहों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ तो वह लॉरेंस बिश्नोई को 2 घंटे 4 मिनट में मिटा देने की बात कह रहे हैं तो दूसरी तरफ गैंगस्टर के भाई अनमोल बिश्नोई से धमकी मिलने का दावा किया है। आइए आपको बताते हैं नवाब सतपाल तंवर हैं कौन और क्यों लॉरेंस बिश्नोई से क्यों उनकी ठनी हुई है।
सतपाल तंवर भीम सेना नाम के संगठन के प्रमुख हैं। गुरुग्राम के खांडसा इलाके के रहने वाले नवाब सतपाल तंवर ने 2010 में इस संगठन की स्थापना की थी। इसके जरिए वह दलितों की आवाज उठाने का दावा करते हैं। एक पूर्व फौजी के बेटे सतपाल खुद को धार्मिक और जाति आधारित भेदभाव का विरोधी बताते हैं। सतपाल 2016 में तब पहली बार चर्चा में आए जब उन्होंने हरियाणा की फेमस डांस सपना चौधरी के खिलाफ एससी/एसटी कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया। नूपुर शर्मा के खिलाफ बयान देकर भी वह सुर्खियों में आए थे। तब उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।
भीम सेना के अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने की बातें कह रहे हैं। उन्होंने इस साल अप्रैल में भी लॉरेंस बिश्नोई से धमकी भरा लेटर मिलने की बात कही थी। उन्होंने तब भी पुलिस से शिकायत की थी। पिछले दिनों मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सतपाल तंवर ने लॉरेंस बिश्नोई को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। उन्होंने एक वीडियो में कहा, 'लॉरेंस बिश्नोई एक खतरनाक देशद्रोही अपराधी है। यदि गृहमंत्री इजाजत दें तो हम 2 घंटे 4 मिनट के भीतर लॉरेंस बिश्नोई को मिट्टी में मिला देंगे। पूरी दुनिया से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम मिटा देंगे।'
अब सतपाल तंवर ने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने उन्हें धमकी दी है। उन्होंने धमकी का ऑडियो जारी करते हुए अनमोल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अब अनमोल की कथित धमकी के बाद नवाब ने खुद को शेर बताते हुए फेसबुक पर लिखा, 'छोटा डॉन छोटे अनमोल बिश्नोई तू अब तक चूहों के पल्ले पड़ा है क्योंकि तू बच्चा है लेकिन अब तू बब्बर शेर के जबड़े में हैं और उस बब्बर शेर का नाम है नवाब सतपाल तंवर।' हालांकि, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि धमकी अनमोल बिश्नोई के नाम पर किसी और ने दी है। किसने सतपाल तंवर को फोन किया था इसकी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story