भारत
एक-दूसरे के खून के हो गए प्यासे...दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में गैंगवार
jantaserishta.com
28 Nov 2025 9:19 AM IST

x
वीडियो सामने आया.
कोटपूतली: राजस्थान के कोटपूतली–बहरोड़ जिले के बानसूर में बुधवार को दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में गैंगवार हुई. पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फुटेज में साफ दिखा कि तीन युवक बाइक पर सड़क की ओर जा रहे थे, तभी थार और स्विफ्ट में आए बदमाशों ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी और युवकों पर कार चढ़ाने की कोशिश की. इसी दौरान बाइक सवार युवकों में से एक ने फायरिंग भी की, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी. इसके तुरंत बाद स्विफ्ट कार में बैठे बदमाशों ने भी फायरिंग शुरू कर दी. हालात बिगड़ते देख बाइक सवार युवक पास के घर में घुस गए और किसी तरह अपनी जान बचाई.
हमलावरों ने जाते-जाते सड़क पर पड़ी बाइक में तोड़फोड़ की और मौके से भाग निकले. पुलिस को सूचना मिलते ही टीमें वहां पहुंचीं और पूरी रिकॉर्डिंग अपने कब्ज़े में ली. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
चौंकाने वाली बात यह है कि एक दिन पहले भी हरसौरा रोड पर दोनों गुटों के बीच हमले और फायरिंग की घटना हुई थी. लगातार हो रही वारदातों की वजह से क्षेत्र में डर का माहौल है और लोग दहशत में हैं. अब पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है ताकि गैंगवार की पूरी कड़ी समझी जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





