भारत

राहुल गांधी की यात्रा का मध्य प्रदेश में तीसरा दिन, केंद्र की नीतियों पर हमला

jantaserishta.com
4 March 2024 3:18 PM IST
राहुल गांधी की यात्रा का मध्य प्रदेश में तीसरा दिन, केंद्र की नीतियों पर हमला
x

राहुल गांधी की यात्रा का मध्य प्रदेश में तीसरा दिन, केंद्र की नीतियों पर हमला

शिवपुरी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में सोमवार को तीसरा दिन है। शिवपुरी में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने दो मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। तीसरे दिन की यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने शिवपुरी से की।
माधव चौराहे पर आमसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए कहा, "देश में जानबूझकर जातिगत जनगणना नहीं की जा रही है। मैं हर बार कहता हूं कि जातिगत जनगणना कराएं, जिससे पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी आदिवासी लोगों की संख्या साफ तौर पर निकलकर सामने आ सके। लेकिन इस पर केंद्र सरकार कुछ नहीं कह रही है।" राहुल गांधी ने कहा कि देश में तीन बड़े मुद्दे हैं -- बेरोजगारी, महंगाई और तीसरा भ्रष्टाचार। लेकिन इन तीनों मुद्दों को गायब कर दिया गया है। राहुल गांधी की यात्रा के तीसरे दिन उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित शिवपुरी गुना क्षेत्र के तमाम बड़े नेता नजर आए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story