भारत

बम को गेंद समझकर बच्चों ने उठाया, और फिर...

jantaserishta.com
23 Feb 2022 2:48 PM IST
बम को गेंद समझकर बच्चों ने उठाया, और फिर...
x
मैदान में इस तरह के धमाके आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीरभूम स्थित मैदान में खेल रहे बच्चों ने एक बम को गेंद समझकर उठा लिया. बच्चों के बम उठाते ही वहां पर जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके में 4 बच्चे घायल हो गए.

मैदान में इस तरह के धमाके आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज हो रहा है. घायलों की पहचान नजमा, रूजिया और रहीमा, अतिया के रूप में हुई है.
घटना के वक्त मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि धमाका गांव के मोनिर शेख नाम के शख्स के घर के पीछे हुआ. दोपहर के वक्त कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे. तभी बच्चों में से किसी एक ने बम को गेंद समझकर उठा लिया और बम विस्फोट हो गया. वहीं, इस तरह के बम धमाके की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल से इस तरह के विस्फोट की खबरें अक्सर आती रहती हैं. आसनसोल में डकैतों से बरामद हुए बम इससे पहले रविवार की रात आसनसोल के रानीगंज के रामबागान में डकैती की घटना को लेकर इलाके में हड़कम्प मच गया. पुलिस और डकैतों के बीच हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी और एक डकैत घायल हो गया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से गोला बारूद समेत आधुनिक सॉकेट बम भी बरामद किए गए. बमों को बाद में रानीगंज में एक सुनसान जगह पर नष्ट कर दिया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story