भारत

थिंक टी-20 के प्रतिनिधियों की सीएम शिवराज से चाय पर चर्चा

jantaserishta.com
16 Jan 2023 4:00 PM IST
थिंक टी-20 के प्रतिनिधियों की सीएम शिवराज से चाय पर चर्चा
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से जी-20 के अंतर्गत थिंक टी-20 की बैठक शुरू हुई। इस बैठक से पहले इन प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चाय पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री चौहान ने वैचारिक सत्र के समापन के बाद कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में डेलिगेट्स से भेंट एवं बातचीत की। इस अवसर पर समूह छायाचित्र भी लिया गया। नीति आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, मध्यप्रदेश नीति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी और जी-20 देशों से आए डेलीगेट्स उपस्थित थे। डेलीगेट्स ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह की साज-सज्जा और भवन के कलात्मक स्वरूप की सराहना की।
ज्ञात हो कि राजधानी में थिंक टी-20 की दो दिवसीय बैठक हो रही है, इस बैठक में देश और दुनिया के तीन सौ से ज्याद प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story