पिज्जा ऑर्डर करने से पहले 10 बार सोचेंगे, रेस्टोरेंट कर्मचारी ने थूक का किया इस्तेमाल

यूपी.नोएडा सेक्टर-22 से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां चौड़ा गांव में एक पिज्जा दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो में दुकान संचालक पर पिज्जा बेस पर थूककर उसे तैयार करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही यही पिज्जा कस्टमर को भी सर्व करने का आरोप लगाया है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है. मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
नोएडा में पिज़्ज़ा की दुकान में थूकने का वीडियो वायरल। थाना 24 क्षेत्र के चौड़ा गाँव में पिज़्ज़ा की दुकान में मुजम्मिल नाम के युवक का वीडियो वायरल। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे पिज़्ज़ा में थूक कर पिज़्ज़ा बनाया जा रहा है।@noidapolice pic.twitter.com/txZXd8RTG3
— kanhaiya krishna (Krishu) (@kanhaiyaazee) May 10, 2026
जानकारी के अनुसार चौड़ा गांव में ‘पिज्जा हंट’ नाम से दुकान संचालित करने वाले युवक की पहचान मुजम्मिल के रूप में हुई है. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि युवक पिज्जा बेस तैयार करते समय उस पर थूक रहा था. वीडियो वायरल होते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले को लेकर विरोध शुरू हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद कई स्थानीय लोग और हिंदू संगठन के सदस्य दुकान पर पहुंच गए. आरोप है कि युवक पिज्जा बेस पर थूक रहा था. इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई. हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक मुजम्मिल को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस ने दुकान से जुड़े कुछ सामान और वीडियो फुटेज को भी कब्जे में लिया है.
अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा सकती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वीडियो से किसी प्रकार की छेड़छाड़ तो नहीं की गई है. साथ ही दुकान में काम करने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.





