भारत

LOC पर युद्ध जैसे हालात, भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच भीषण गोलीबारी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 Nov 2020 4:10 PM IST
LOC पर युद्ध जैसे हालात, भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच भीषण गोलीबारी, देखें वीडियो
x

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर शुक्रवार को भी गोलीबारी की गई. नॉर्थ कश्मीर में एलओसी से सटे तीन सेक्टरों में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया. पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है. शहीद का नाम राकेश डोवाल बताया जा रहा है और वह बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. बारामुला में हुए सीजफायर उल्लंघन में राकेश की जान चली गई. वह ऋषिकेश के गंगा नगर के रहने वाले थे.

एक अन्य जवान वासु राजा को भी कंधे और चेहरे पर गोली लगी है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अस्पातल में जवान का इलाज किया जा रहा है. पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में चार आम नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है. पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार भी दागे गए हैं. जिसका भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया.

पाकिस्तान की ओर से बारामूला जिले के हाजीपीर इलाके में गोलीबारी की गई, इसके अलावा तंगधार सेक्टर और गुरेज सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया. इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की, मोर्टार दागे. भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तान की फायरिंग में सीमा के पास बसे एक घर को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक महिला भी घायल हो गई है.

पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी के बाद सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. गुरेज, तंगधार से कुछ लोगों को हटाया भी गया है.

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया था. पाकिस्तानी सेना लगातार एलओसी पर गोलीबारी के बहाने आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में रहती है.

7-8 नवंबर की रात को माछिल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से कुछ घुसपैठिए इस ओर आने की कोशिश कर रहे थे, भारतीय सेना ने इस कोशिश को नाकाम किया और तीन आतंकियों को ढेर कर दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story