भारत

चोरों की तरकीब फेल: एटीएम तोड़ा, लेकिन तभी हुआ ये...

jantaserishta.com
22 April 2022 1:46 PM IST
चोरों की तरकीब फेल: एटीएम तोड़ा, लेकिन तभी हुआ ये...
x
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चोरों ने एटीएम से रुपये निकालने के लिए ऐसी तरकीब निकाली कि उसे सुनकर आप दातों तले उंगलियां दबा लेंगे. यहां चोरों ने एटीएम में ही विस्फोट कर दिया, लेकिन उसके बाद भी कैश बॉक्स नहीं टूटा और वो उसमें से रुपये नहीं निकाल सके.

पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ शहर के चिखली इलाके में गुरुवार की सुबह दो चोरों ने एक एटीएम में जिलेटिन की छड़ों का इस्तेमाल करके विस्फोट कर दिया, लेकिन मशीन से कोई नकदी निकालने में विफल रहे और फिर भाग गए. पुलिस ने बताया कि संदिग्धों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है.
चिखली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दो अज्ञात चोरों ने जिलेटिन की छड़ों का उपयोग करके एक एटीएम केंद्र में विस्फोट किया. हालांकि कैश बॉक्स नहीं टूटा और चोर कोई पैसा नहीं ले सके और बाद में मौके से भाग गए. पुलिस ने बताया कि यह मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story