सीएम के सुरक्षाकर्मियों की रिवॉल्वर उड़ा ले गए चोर, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा करने वाले सुरक्षाकर्मियों के साथ ही चोरी की वारदात हो गई है. चोरों ने सुरक्षाकर्मियों की रिवॉल्वर ही चोरी कर ली. रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ रिवॉल्वर ही नहीं मोबाइल फोन और कुछ रुपए भी गायब हैं जो एक बैग में थे. ये घटना कूचबिहार की है. बुधवार को असम से ट्रेन में वापस आ रहे ममता बनर्जी के सुरक्षाकर्मियों का एक बैग लापता हो गया. इसी बैग में सुरक्षाकर्मियों के 2 रिवॉल्वर भी रखे हुए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





