भारत

मां वैष्णों देवी मंदिर में चोरी, आभूषण मुकुट और दानपात्र की नकदी उड़ा ले गए चोर

jantaserishta.com
22 Jan 2022 7:35 PM IST
मां वैष्णों देवी मंदिर में चोरी, आभूषण मुकुट और दानपात्र की नकदी उड़ा ले गए चोर
x
पढ़े पूरी खबर

हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के सपनावत मां वैष्णों देवी धाम मंदिर में शुक्रवार रात ताला तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण, मुकुट, छत्र और दान पात्र की नकदी चोरी कर ली। तड़के जब पूजा अर्चना के लिए पुजारी मंदिर में पहुंचे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। सीसीटीवी में कुछ चोर करते नजर आ रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मंदिर के पुजारी श्याम वशिष्ठ ने बताया कि मां वैष्णों धाम मंदिर के मुख्य द्वार पर जाल में जंजीर लगी है जिसपर ताला लगा हुआ था। मंदिर का मुख्य द्वार पर ताले नहीं लगाए जाते। शनिवार रात चोर जाल पर लगी जंजीर को काटकर अंदर घुस गए।
चोरों ने मंदिर की दूसरी मंजिल पर चारों गेट के ताले तोड़ कर मंदिर में स्थापित सभी मूर्तियों के सोने चांदी के मुकुट, चांदी की चरण पादुकाएं, दानपात्रों की पेटी काट कर उसमें आई धनराशि चोरी कर ली। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
चोरी की सूचना पर पहुंचे मंदिर के संचालक संजीव गुप्ता ने बताया कि चोरी के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले की जांच करने पहुंचे सीओ पिलखुवा डॉ तेजवीर सिंह ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की, जिसमें कुछ चोर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है और घटना के खुलासे की मांग की जा रही है।
सीओ तेजवीर सिंह का कहना है कि मंदिर की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story