भारत

चोरों का आतंक, बैंक को बनाया निशाना, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Dec 2022 2:44 PM IST
चोरों का आतंक, बैंक को बनाया निशाना, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

सुरंग बना कर अंदर घुसे थे.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में चोरों ने सोना चुराकर हड़कंप मचा दिया है. सचेंडी स्थित स्टेट बैंक शाखा में गुरुवार रात चोर बैंक के पीछे से सेंध लगाकर अंदर घुसे. उन्होंने बैंक में गोल्ड रूम का दरवाजा तोड़ा और अंदर जितना भी गोल्ड रखा था, सब चुरा कर चले गए. पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
बैंक ड्यूटी पर पहुंचे बैंक कर्मियों को जब इसका पता लगा तो हड़कंप मच गया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई बैंक के अंदर चोरी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. खुद पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड भी बैंक पहुंच गए. साथ में फॉरेंसिक टीम भी आई. पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है. चोर बैंक के पीछे से सुरंग बना कर अंदर घुसे थे.
पुलिस कमिश्नर डीपी जोगदंड का कहना है कि चोरों ने अंदर जाकर जिस स्ट्रांग रूम में गोल्ड रखा था, उसका दरवाजा तोड़ा और गोल्ड उठाकर चले गए, यह गोल्ड लोगों का था जिन्होंने गिरवी रखकर लोन लिया था. खास बात यह है कि चोरों ने कैश रूम में सेंधमारी की कोशिश नहीं की. फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए.
पुलिस कमिश्नर डीपी जोगदंड ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है, हमारी कई टीमें लगी हैं, जल्दी मामले का खुलासा करेंगे, अभी चोरी हुए सोने की कीमत आंकने की कोशिश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story