भारत

चोरों का आतंक, दुकानों को बनाया निशाना, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
27 Dec 2022 1:00 PM IST
चोरों का आतंक, दुकानों को बनाया निशाना, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर ही 6 दुकानों के ताले चटका दिए.
रेवाड़ी: रेवाड़ी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चले हैं कि पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर ही 6 दुकानों के ताले चटका दिए. देर रात चोरों ने नई वाली चौक स्थित सभी दुकानों के ताले तोड़े और चोरी की घटना को अंजाम दे डाला. सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
शहर के नई वाली चौक स्थित देर रात चोरों ने 6 दुकानों के ताले तोड़े और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. जिसमें तकरीबन 6 लोग घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं. एक साथ इतनी दुकानों पर वारदात को अंजाम देना पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान है. आखिर पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर बेखौफ चोर घटना को अंजाम दे देते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रहती है.
दुकानदारों का कहना है कि रोजमर्रा की तरह वह सोमवार शाम दुकान बंद करके गए थे. आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए. जिसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी डायल 112 पर दी. मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है.
अभी तक दुकानदारों को कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. लेकिन दुकानदारों का कहना है कि यहां रात्रि में कोई पुलिस गश्त नहीं होता है. चोरी की इस घटना के लिए जिम्मेदार प्रशासन है. प्रशासन की लापरवाही के चलते ही यह वारदात हुई है.
फिलहाल पुलिस कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं है. बहरहाल देखना होगा कि आखिर कब तक शासन और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story