भारत

OMG! चोरों का आतंक, सरकारी अस्पताल में हुए दाखिल, फिर...

jantaserishta.com
28 Jan 2023 2:26 PM IST
OMG! चोरों का आतंक, सरकारी अस्पताल में हुए दाखिल, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर और एलइडी समेत मेडिकल उपकरण लेकर फरार हो गए.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में चोरों ने सरकारी अस्पताल को भी नहीं बख्शा. जानकारी के मुताबिक, देर रात अज्ञात चोर अस्पताल से इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर और एलइडी समेत मेडिकल उपकरण लेकर फरार हो गए. जिनकी कीमत लाखों में है. मामला जिले के सैपऊ थाना इलाके के नुनहेरा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है.
यहां शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया. अज्ञात चोर स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के ताले को कटर की सहायता से काटकर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला.
अस्पताल प्रभारी डॉ. गोपेश कुमार ने बताया कि सुबह जब वे अस्पताल पहुंचे तो वहां कुछ कमरों के ताले टूटे मिले. यहां देखा कि अस्पताल से अज्ञात चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर, एलइडी और सीपीयू समेत मेडिकल उपकरण गायब थे. चोरों ने अस्पताल में लगी एसी को भी चुराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.
चोरी की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर मुआयना किया. अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर गई है. उधर, ग्रामीणों ने कहा कि अस्पताल में कोई गार्ड नहीं है. इसलिए चोरों ने इसका फायदा उठाया. ग्रामीणों ने मांग की कि अस्पताल में गार्ड तैनात किया जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story