गोदाम को बनाया निशाना बना लाखों की सिगरेट ले उड़े चोर, घटना CCTV में कैद

लुधियाना। धुंध शुरू होते ही शहर में चोर गिरोह सक्रिय हो गए है। चोर और लूटेरे टिब्बा के इलाके में लगातार वारदातें कर रहे है। पहले दो लोगों को बंधक बनाकर शटरिंग का सामान लूटने की वारदात, फिर फैक्टरी में पांच लोगों को बंधक बनाकर कपड़ा और धागा लूटना और अब चोरों ने सिगरेट के …
लुधियाना। धुंध शुरू होते ही शहर में चोर गिरोह सक्रिय हो गए है। चोर और लूटेरे टिब्बा के इलाके में लगातार वारदातें कर रहे है। पहले दो लोगों को बंधक बनाकर शटरिंग का सामान लूटने की वारदात, फिर फैक्टरी में पांच लोगों को बंधक बनाकर कपड़ा और धागा लूटना और अब चोरों ने सिगरेट के गोदाम में चोरी की है। उन्होंने ताला तोड़ कर लाखों रुपए की सिगरेट चोरी कर ली। सुबह घटना का पता चलने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस के हाथ सी.सी.टी.वी. लगी है। जिसमें आरोपी नजर आ रहे है। जानकारी देते हुए पीड़ित साहिल बबर ने बताया कि वह रोजाना की तरह ही दुकान बंद करके रात को घर चला गया।
सुबह उनकी दुकान के नजदीक पड़ोसी ने कॉल कर बताया कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा तो देखा की शटर उखड़ा हुआ था। गोदाम के अंदर के शीशे का ताला भी तोड़ा हुआ था। गोदाम से विदेशी सिगरेट की पेटियां गायब थी। उसने बताया कि करीब साढ़े 4 लाख रुपए का माल चोर ले गए। पीड़ित का कहना है कि उसकी दुकान के बाहर सी.सी.टी.वी. लगे हुए थे। उसमें आरोपियों की हरकतें कैद हो गई है। फुटेज में नजर आया कि तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। शटर उखाड़ कर आरोपियों ने आसानी से सामान बाहर निकाला और बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। उधर, जांच अधिकारी बलजीत सिंह के मुताबिक सी.सी.टी.वी. फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
