भारत

मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, ऐसे सामान किए पार

jantaserishta.com
13 Nov 2024 5:42 PM IST
मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, ऐसे सामान किए पार
x
इंसान तो इंसान ग्वालियर में चोरों ने यमराज को भी नहीं छोड़ा.
ग्वालियर: इंसान तो इंसान मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चोरों ने यमराज को भी नही छोड़ा। जी हां, आपने सही पढ़ा। दरअसल चोरों ने चोरी की वारदात एक मंदिर में की। मगर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी में चोरों की सारी करतूतें रिकॉर्ड हो गईं। घटना फूलबाग पुलिस चौकी के सामने स्थित प्राचीन यमराज के मंदिर (श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर) की है। सब लोग इस बात से भी हैरान हैं कि चोरों ने पुलिस की नाक के नीचे से इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया तो अन्य इलाकों की कहना ही क्या...
चोरों ने बड़े शातिराना अंदाज में मंदिर में ऐंट्री मारी। मंदिर में घुसने के लिए चैनल गेट को लोहे के एक औजार से तोड़ा और फिर दो चोर मंदिर के अंदर घुस गए। फिर चोरों ने वहां मंदिर का सामान उठाया। लैपटॉप, मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम बटोरने के बाद दान पेटी को तोड़ना शुरू किया और उसमे रखी नकदी को समेटकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। खास बात यह है कि कमरे में एक वृद्धा भी सोई हुई थी। हालांकि वृद्धा को कुछ आहट हुई, लेकिन चोर ने सतर्कता से अपनी कारगुजारी को अंजाम दिया और अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला।
बड़े आश्चर्य की बात है कि मन्दिर के सामने ही कुछ दूरी पर फूलबाग पुलिस चौकी है। मगर चोरों की हिम्मत और पुलिस की नाक के नीचे से इतनी बड़ी वारदात हो जाना लोगों को खटक रहा है, क्योंकि यहां 24 घंटे पुलिस का अमला तैनात रहता है। बावजूद इसके चोर अपनी कारगुजारी को अंजाम देकर फरार होने में सफल हो गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगे हैं जिसमें दोनों बदमाशों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस अब आसपास के इलाकों में आपराधिक वारदातों से वास्ता रखने वाले लोगों से संपर्क कर रही है। बदमाशों के चेहरे दिखाकर उनकी पहचान की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story