भारत

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के घर को चोरों ने बनाया निशाना

jantaserishta.com
5 Aug 2023 4:56 PM IST
मशहूर शायर मुनव्वर राणा के घर को चोरों ने बनाया निशाना
x
लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा के घर से 40 लाख रुपये की चोरी हुई है. इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है. चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया है, जब मुनव्वर हॉस्पिटल में एडमिट हैं. परिवार के लोग उनकी देखरेख के लिए हॉस्पिटल में हैं. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में सेंधमारी की. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शायर मुनव्वर राणा एफआई ढींगरा अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते हैं. इस समय उनकी तबीयत खराब है. इसकी वजह से वो पीजीआई में एडमिट हैं और इलाज चल रहा है.
आरोप है कि घर में रखी करीब 40 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरों ने पार कर दी. इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और चोरों की तलाश कर रही है. चोरी हुई ज्वेलरी उनकी बेटी फौजिया की थी. उन्होंने इसे बैग में रखकर स्टोर रूम में रखा था. इस मामले में डीसीपी सेंट्रल जोन अपर्णा रजत कौशिक का कहना है कि चोरी की शिकायत पर कंप्लेंट दर्ज कर ली गई है. सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story