भारत
चोरों ने रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका के घर को बनाया निशाना, सोने और चांदी के गहने चोरी
jantaserishta.com
25 Sept 2026 11:09 AM IST

x
हड़कंप मच गया.
पेरंबलूर: तमिलनाडु के पेरंबलूर में एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका के घर में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 85 लाख रुपए बताई गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका राजलक्ष्मी, जिन्हें सुंदरी (61) के नाम से भी जाना जाता है, पेरंबलूर के पास कुरुम्बलूर पलायम गांव में मुख्य मार्ग पर रहती हैं। उनके पति का निधन हो चुका है। उनकी बेटी शर्लिन साई की शादी हो चुकी है और वह चेन्नई में रहती हैं, जबकि उनका बेटा भी चेन्नई में काम करता है।
अकेले रहने के कारण राजलक्ष्मी इस महीने की 20 तारीख को चेन्नई में अपनी बेटी के घर गई थीं। इसी बीच, पास में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों ने शुक्रवार सुबह देखा कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ था और घर में चोरी होने का पता चलने पर वे हैरान रह गए।
उन्होंने तुरंत पेरंबलूर ग्रामीण थाना में पुलिस और चेन्नई में राजलक्ष्मी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पेरंबलूर ग्रामीण थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। स्निफर डॉग और फिंगरप्रिंट की जांच भी की जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि चोरी हुए सोने और चांदी के सामान की कीमत लगभग 85 लाख रुपए है। हालांकि, चोरी हुए सामान की सही कीमत और जानकारी के बारे में घर की मालकिन राजलक्ष्मी लौटने के बाद पता चल पाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





