भारत
पार्किंग में खड़ी कार को चोरों ने पालतू डॉगी के साथ चुराया, अपने बच्चे को स्कूल लेने गई थी महिला
jantaserishta.com
9 April 2023 9:17 AM IST

x
DEMO PIC
एक हैरान करने वाली घटना हुई है।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। अपने बच्चे को स्कूल से लेने गई महिला की पार्किंग में खड़ी कार को चोरों ने पालतू डॉगी के साथ चुरा लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसको तलाश करने कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर अपने पालतू डॉगी से बिछड़ने के बाद महिला उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश में जगह जगह पोस्टर लगाकर लोगों से सहयोग देने की अपील की है। कुत्ते को लौटाने वाले या जानकारी देने पर 20 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की है।
सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी निवासी भावना विजन ने अपने चोरी हो गये डॉगी ओरियो के बिछड़ने के बाद उसकी तलाश में जगह जगह पोस्टर लगा कर शुरू कर दी है। कुत्ते को लौटाने वाले या जानकारी देने पर 20 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की है। भावना कहती हैं कि ओरियो एक शिह त्जु नस्ल का डॉगी है, जो की टॉय डॉग ब्रीड ग्रुप में शामिल है, ओरियो उनके परिवार का सदस्य था। वह बताती हैं कि 5 अप्रैल को अपने बेटे को सेक्टर-135 में श्री राम मिलेनियम स्कूल से लेने गई थी। गाड़ी स्कूल के बाहर से दिनदहाड़े चोरी हो गई। कार के अंदर कुत्ता बैठा हुआ था। चोर उसे भी ले गए।
भावना कहती हैं उन्होंने अपने कार और डॉगी को काफी तलाश करने का प्रयास किया, जब वह नहीं मिला तो हताश हो कर कोतवाली एक्सप्रेस वे शिकायत दर्ज करा दी। लेकिन इस घटना से पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसस्कूल पार्किंगपालतू डॉगीचोरnoidanoida newsnoida policeschool parkingpet dogthief
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





