भारत
व्यापार मेले में चोर ले उड़े एक लाख रुपए की साड़ी, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
22 Nov 2025 3:43 PM IST

x
मेले में दिन-ब-दिन भीड़ बढ़ने के बाद चोर सक्रिय हो गए हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान में इस समय 44वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) धूमधाम से चल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग देशभर से यहां पहुंच रहे हैं। भारत मंडपम में आयोजित यह ट्रेड फेयर अपनी रौनक, भीड़ और सांस्कृतिक झलकियों के लिए मशहूर है, लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम के साथ चल रहा है। इस मेले में देश–दुनिया के कारोबारी अपने प्रोडक्ट्स पेश करते हैं, जो विजिटर्स के लिए नए इनोवेशन और क्राफ्ट देखने और खरीदने का बड़ा मौका है।
मेले में दिन-ब-दिन भीड़ बढ़ने के बाद चोर सक्रिय हो गए हैं। भीड़भाड़ वाले हॉल और पवेलियन पर बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना में ट्रेड फेयर के एक हॉल से करीब एक लाख रुपए कीमत की साड़ी चोरी हो गई। यह साड़ी प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखी गई थी, लेकिन चोर कब और कैसे ले उड़े, इसका किसी को पता ही नहीं चला। गुरुवार को पुलिस को इस चोरी की जानकारी मिली, हालांकि अभी तक आयोजकों या दुकानदार की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिर भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुरुआती जांच शुरू कर दी है।
सबसे अहम बात यह है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है। पुलिस ने फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और वीडियो के आधार पर चोरों के हुलिए की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
ट्रेड फेयर में चोरी की ऐसी घटनाएं नई नहीं हैं। हर साल किसी न किसी दुकान से महंगे सामान गायब होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। भीड़ के समय चोर बड़ी चालाकी से दुकान के कोने में घुसकर या किसी को बातों में उलझाकर सामान उठा ले जाते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





