
x
केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू.
नई दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग इलाके में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े ज्वेलरी का कारोबारी के 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के गहने चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, एसकेजी कुंदन क्राफ्ट्स के मालिक पीड़ित कन्हैया लाल 18 अगस्त को अपने बेटे ध्रुव सोनी और स्टाफ के एक कर्मचारी के साथ कार से दिल्ली आए थे। वह ज्वेलरी कारोबार की मार्केटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए थे। इनके पास तीन बैकपैक और एक सूटकेस था। तीनों बैग में सोने और हीरे की ज्वेलरी, एक लैपटॉप और आधार कार्ड रखा हुआ था, जबकि सूटकेस में कपड़े थे।
19 अगस्त को कारोबारी ने ग्रेटर कैलाश-एम ब्लॉक मार्केट में कई ज्वेलर्स से मुलाकात की। इसके बाद करीब शाम 4 बजे कारोबारी करोल बाग पहुंचे। करोल बाग में कारोबारी करीब शाम 5:30 बजे आर्य समाज रोड पर केनरा बैंक के सामने कार खड़ी कर दी। कन्हैया लाल, उनके बेटे और कर्मचारी ने कार में बैग और सूटकेस छोड़ दिए और पास स्थित बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में खाना खाने चले गए।
करीब शाम 7:15 बजे वापस लौटने पर कार का पीछे वाला शीशा टूटा मिला। कार के अंदर रखे तीनों बैग और सूटकेस गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
वहीं, नोएडा के सेक्टर-25 स्थित गैराज से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने हाल ही में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह आरोपियों को रजनीगंधा चौराहे से फिल्मसिटी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा, अवनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार और नीशू चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 48 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली थी।
जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अवनीश कुमार अपने कुछ साथियों के साथ सीए फर्म के माध्यम से लोगों से निवेश के नाम पर रकम जुटाने का काम करता था। आरोपियों द्वारा लोगों को निवेश के लिए तैयार कर उनसे बड़ी रकम ली गई थी। पुलिस के मुताबिक, जिस 1 करोड़ 48 लाख रुपये की रकम की चोरी हुई, वह शिकायतकर्ता से आशीष ने निवेशक उपलब्ध कराने के नाम पर ली थी।
Tagsदिल्लीकरोल बागकार का शीशा तोड़कर चुराए 2 करोड़ के गहनेDelhiKarol BaghJewellery worth Rs 2 crore stolen after breaking the car window
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





