
x
वीडियो हो रहा वायरल.
अलवर: राजस्थान में भिवाड़ी के यूआईटी थाना इलाके में एक बैटरी के गोदाम से चोरों ने लाखों रुपए की बैटरी चुरा ली. साथ ही उन्होंने एक टेंपो सहित गोदाम में रखा सामान भी चोरी कर लिया. गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई.इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
भिवाड़ी में बेखौफ चोर खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.बीती रात यूआईटी थाना इलाके में एक बैटरी के गोदाम से चोरों ने 90 बैटरियां, एक टेंपो और लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया.चोर गोदाम में खड़े टेंपो में सारा माल भरकर फरार हो गए.बैटरी और चोरी हुए सामान की कीमत 20 लाख से ज्यादा है.
सुबह के समय जब गोदाम मालिक को मामले की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी.भिवाड़ी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू की.इस मामले में जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को चेक किया.रिकॉर्डिंग में चोर गोदाम में खड़े टेंपो में सामान भरकर ले जाते हुए नजर आए.
वीडियो में चोर टेंपो में माल भरते हुए नजर आ रहे हैं.टेंपो में समान भरने के बाद चोरों ने पुलिस से बचने के लिए टेंपो में रखे माल को तिरपाल से ढका और उसके बाद फरार हो गए.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.इस संबंध में पुलिस ने चोरों की पहचान करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





