भारत
कांग्रेस अध्यक्ष के घर में चोरों का धावा, 10 लाख रूपए की हुई चोरी
Rounak Dey
15 Sept 2021 9:30 PM IST

x
बड़ी खबर
दरभंगा. बिहार के दरभंगा में चोरों के मन में कानून और पुलिस का भय नहीं रह गया है. चोरों के हैसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा के मकान पर धावा बोल दिया और वहां रहने वाले किरायेदार शंभू झा के घर से दस लाख रुपये मूल्य के सामान लेकर चंपत हो गए. वारदात के अगले दिन परिवार लोटा तो उन्होंने घर का ताला टूटा देखा. चोरों ने सभी कमरों का भी ताला तोड़ दिया था और आलमीरा को तहस-नहस कर उनमें रखे कीमती सामाने जिनमें सोने-चांदी व हीरे के आभूषण और घर में रखे नगद को लेकर चंपत हो गए. पीड़ित परिवार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.
घर के मुखिया शंभू झा ने बताया कि उनका पूरा परिवार परिवारिक कार्य के लिये गांव गया हुआ था. इसलिए उनके घर में ताला बंद था. चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर पर धावा बोल दिया और दस लाख से ज्यादा के जेवर, दस किलो चांदी के अलावा कुछ नगद लेकल चलते बने. उन्होंने बताया कि वो लोग केवल एक दिन के घर को बंद कर गांव गए थे लेकिन उसी दिन रात को उनके यहां चोरी और सेंधमारी हो गई.
वहीं, दरभंगा के SDPO ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है. जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही पुलिस चोरी गये सामान को भी बरामद करेगी.
Next Story





