भारत
चोर खौलते तेल की कड़ाही पलटकर रफूचक्कर, दो बहनें झुलस गईं
jantaserishta.com
11 Oct 2024 12:00 PM IST

x
चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
बहराइच: बहराइच में पयागपुर इलाके के सत्संग नगर कालोनी में लगे दुर्गा पूजा पंडाल के पास गुरुवार रात ठेला लगाए युवक के सामने इसी गांव निवासी बाइक सवार युवक आया, तो ठेला लगाए युवक ने चोरी की गई अपनी बाइक पहचान पकड़ने की कोशिश की। बाइक सवार युवक चूल्हे पर रखी खौलते तेल की कड़ाही पलटकर भाग गया। जिससे युवक व उसकी दो बहनें झुलस गईं। तीनों झुलसे पीड़ितों को सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पयागपुर थाने के सत्संग नगर कालोनी निवासी करन विश्वास (24) पुत्र दीनू विश्वास चाट पकौड़ी का ठेला लगा कर परिवार की आजीविका चलाता है। करन की दो बहनें ससुराल से अपने सत्संग नगर कालोनी स्थित मायके में माही सिंह (22) पत्नी पुष्पेंद्र सिंह और पूनम राय (29) पत्नी पिंटू राय कुछ दिनों पूर्व आई हुई हैं। भाई करन जो दुर्गा पूजा पंडाल के पास चाट का ठेला लगाता है उसकी मदद कर रही हैं। करन के पिता की हादसे में मौत हो चुकी थी। उसकी बाइक को गांव के ही युवक ने गायब कर दिया था। गुरुवार को गांव के पंडाल में करन ठेला लगाए था।
बाइक सवार युवक को मेला आने पर करन ने अपनी बाइक पहचान लिया। पहचान होते ही उससे बाइक मांगी। भांडा फूटते देख युवक सागर नाराज हो गया। उसने लात मारकर चूल्हे पर चढ़ी कड़ाही पलट दी। जिससे करन, माही व पूनम झुलस गए। परिजनों ने तीनों झुलसे भाई बहन को सीएचसी में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ करुणाकर पांडेय ने बताया कि कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





