भारत

दिनदहाड़े चोरों ने की लूटपाट, लाखों का सामान चोरी

jantaserishta.com
25 April 2024 1:43 PM IST
दिनदहाड़े चोरों ने की लूटपाट, लाखों का सामान चोरी
x
मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बदमाश दुकान में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
होशियारपुर: होशियारपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दे जा रहे हैं। ताजा मामला दाना मंडी इलाके का है जहां बदमाशों ने बेखौफ मोबाइल की दुकान में जबरन घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
इस दौरान बदमाश लाखों का सामान लेकर मौके से फरार हो गए। मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बदमाश दुकान में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
वहीं, दुकान के मालिक संजीव कुमार ने बताया, “वो हर रोज की तरह दुकान पर आए, लेकिन आज उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद अंदर दाखिल हुए तो अंदर का नजारा देख उनके होश फाख्ता हो गए। बदमाश सभी सामान लेकर फरार हो चुके थे।"
उधर, पड़ोस के दुकानदार ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि सारी रात जीटी रोड चलता है, लेकिन इसके बावजूद भी चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि शटर तोड़ कर अंदर से सारा कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए।स्थानीय दुकानदार ने बताया कि रात में पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की वारदात पर अंकुश लग सके। हालांकि, लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती है, लेकिन इसके बावजूद भी जिस तरह से चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे जा रहे हैं, वो चिंता का विषय है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story