भारत
BDO के सरकारी वाहन पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
11 April 2023 1:15 PM IST

x
अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे सरकारी वाहनों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।
मुजफ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे सरकारी वाहनों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर जिले में सामने आया जब चोरों ने मोतीपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के सरकारी वाहन की चोरी कर ली। पुलिस अब वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मोतीपुर प्रखंड के बीडीओ प्रशांत कुमार शनिवार को कार्यालय का काम निपटाकर अपने कोल्हुआ पैगम्बरपुर स्थित आवास पर आ गए। चालक ने सरकारी वाहन को घर के पास खड़ी कर दी। रविवार सुबह जब चालक गाड़ी लेने गया, तो गाड़ी गायब पाया।
शुरू में लोगों ने इसे शरारती घटना समझ आसपास के इलाके में वाहन की तलाश की, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। इसके बाद इसकी सूचना अहियापुर थाने को दी गई।
अहियापुर के थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मोतीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के निजी आवास से वाहन चोरी की घटना हुई है। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसबीडीओबीडीओ सरकारी वाहनBiharBihar NewsBihar PoliceBDOBDO Government Vehicle
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





