भारत

चोरों का नया कारनामा, रेलवे का हाईटेंशन तार चोरी

jantaserishta.com
9 July 2026 3:03 PM IST
चोरों का नया कारनामा, रेलवे का हाईटेंशन तार चोरी
x
ठप रही ट्रेनों की आवाजाही.
जहानाबाद: चोरी की खबरे अक्सर आती रहती है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि बिहार के जहानाबाद से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। इस खबर को सुनने के बाद आपको हंसी भी आएगी और हो सकता है कि आप एक पल के लिए हैरान भी हो जाएं। इस घटना ने न केवल बिहार की क्षवि खराब की है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना कुछ ऐसी है जिसे सुनकर आपको आश्चर्य होगा, पटना-गया रेल खंड में चोर रेलवे की संपत्ति ले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोरों ने 25 हजार वोल्ट का हाई-टेंशन तार ही चुरा ले भागा, जिससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। इस घटना से कई ट्रेने घंटो तक फंसी रही। तो चलिए जानते है क्या है ये पूरा मामला?
बता दें कि जहानाबाद में पटना-गया रेल खंड पर चोरों ने बड़ी घटना को एक प्लानिंग के तहत अंजाम दिया। मदारपुर रेलवे गुमटी के पास कुछ चोरों ने 25 हजार वोल्ट का हाई-टेंशन तार काटकर अपने घर ले गए। इस घटना की जानकारी तड़के सुबह ही रेलवे विभाग को मिली, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। तार चोरी होने से इस रूट पर कई ट्रेनों के परिचालन प्रभावित हुए और लगभग तीन घंटे तक रुक गई। पलामू एक्सप्रेस, हटिया-पटना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी भी हुई।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त तारों को बदलने का काम किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे ने लाइन को दोबारा चालू किया, जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल हुआ। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर बताया कि देर रात इलाके में पुलिस गश्त नहीं होती है, जिसका चोरों ने फायदा उठाया और घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सभी CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story