भारत
OMG! मंदिर में चोर...LIVE वीडियो सामने आया, चुराए तांबे के बर्तन
jantaserishta.com
7 Aug 2025 3:30 PM IST

x
वीडियो वायरल.
अलवर: राजस्थान के अलवर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मंदिर में चोर ने पहले भगवान शिव के सामने हाथ जोड़े, फिर जल अर्पित किया और इसके बाद मौके का फायदा उठाकर तांबे के बर्तन चुरा लिए. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला अलवर शहर के बीच भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जेल चौराहे के पास प्रचंड महादेव मंदिर का है. यहां मंदिर में घुसने के बाद चोर ने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़े, फिर शिवलिंग पर जल चढ़ाया. इसके बाद मंदिर में रखे तांबे के बर्तन चोरी कर लिए. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोरी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, 5 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे चोर मंदिर में पहुंचा था. उसने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़े, फिर वहां रखे तांबे के बर्तन से ही जल चढ़ाया. फिर मौका पाकर तांबे के बर्तन अपने बैग में रखकर फरार हो गया. मंदिर से बर्तन गायब होने पर पुजारी ने जब सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें एक युवक बर्तन चोरी करता नजर आया. मंदिर के पुजारी राजकुमार शर्मा ने मामले की सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. मंदिर के पुजारी ने कहा कि दो महीने में मंदिर में तीन बार चोरी की वारदात हो चुकी है. आए दिन होने वाली घटनाओं को देखते हुए मंदिर में कैमरे लगाए गए थे. मंदिर में लगे सीसीटीवी में एक युवक चोरी करता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश में जुटी है. चोरी की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





