भारत

चोरों के हौसले बुलंद, दिन-दिहाड़े पूर्व MC के घर को बनाया निशाना

Shantanu Roy
17 April 2023 6:55 PM GMT
चोरों के हौसले बुलंद, दिन-दिहाड़े पूर्व MC के घर को बनाया निशाना
x
जलालाबाद। जलालाबाद शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में दिन दिहाड़े चोरी की ताजा घटना का शिकार पूर्व नगर निगम का परिवार हो चुका है। चोरी की जानकारी देते हुए पूर्व महिला एम.सी. के पति रोहित गुडालिया ने बताया कि वह रविवार की सुबह करीब 11 बजे स्थानीय जनता नेशनल कॉलेज के पीछे स्थित अपने घर से शहर में एक समारोह में शामिल होने गए थे। जब उन्होंने शाम 5 बजे घर का नजारा देख पूरा परिवार दंग रह गया। क्योंकि उनके घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनके घर से 15 तोला सोना और 50 हजार नकदी गायब हैं और उन्होंने चोरी की सूचना शहर पुलिस को देते हुए संबंधित चोरों को जल्द पकड़ने और चोरी की नकदी और सोना बरामद करने की मांग की है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story