भारत

चोरों में कानून का डर नहीं, फिल्मी स्टाइल में दिन दहाड़े पिकअप वाहन से सामान चुराने की कोशिश, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
13 Jun 2021 5:12 PM IST
चोरों में कानून का डर नहीं, फिल्मी स्टाइल में दिन दहाड़े पिकअप वाहन से सामान चुराने की कोशिश, वीडियो वायरल
x
हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.

शाजापुर. मध्य प्रदेश के शाजापुर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक युवक चलते हुए लोडिंग वाहन के पीछे लटककर चोरी की कोशिश कर रहा है. पीछे उसके दोस्त मोटरसाइल पर आ रहे हैं. उनके पीछे आ रहे लोगों ने ये वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. घटना देवलाबिहार-कालीसिंध रोड की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चोर फिल्मी स्टाइल में दिन दहाड़े एक पिकअप वाहन से सामान चुराने की कोशिश कर रहा है. जबकि उसके दो साथी बाइक से उसके पीछे चल रहे हैं. उसके बाद वाहन पर चढ़ा बदमाश पीछे का तिरपाल काटता है.

वह वाहन में रखे बक्से निकाल कर बाइक पर बैठे अपने साथी को देता है. यह पूरा नजारा इन बदमाशों के पीछे चल रहे बाइक सवार ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. एक दो बॉक्स उतारने के बाद गांव का रिहायशी इलाका आ जाने से यह बदमाश वाहन से उतर जाता है और साथियों के साथ मौके से भाग निकलता है. इस मामले में फ़िलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है.
गौरतलब है कि शाजापुर जिले में इस तरह की वारदातों को ट्रक कटिंग कहा जाता है. इस अपराध में बड़े-बड़े गिरोह शामिल हैं. अपराधी हाईवे और अन्य दूसरी सड़कों पर आए दिन इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं. जब तक वाहन चालक को घटना का पता चलता है वो काफी आगे निकल जाता है. ऐसे में वारदात की सही जगह न पता होने से पुलिस के शिकायतें कम ही दर्ज हो पाती हैं. बता दें, इस तरह के काम में चोरों की जान को भी खतरा होता है. कई बार गंभीर घटनाएं भी हुई हैं. लेकिन, उसका कारण बताना मुश्किल होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं होती.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story