भारत

चोरों के हौसले बुलंद, सोने चांदी के जेवरात के साथ नकदी पर किया हाथ साफ

jantaserishta.com
21 March 2022 10:12 PM IST
चोरों के हौसले बुलंद, सोने चांदी के जेवरात के साथ नकदी पर किया हाथ साफ
x
पढ़े पूरी खबर

जोधपुर शहर में इन दिनों चोरों के हौसले दिनों- दिन बुलंद हैं. चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सोमवार को जोधपुर के सूरसागर विधानसभा इलाके के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के सीताराम नगर में सामने आयाय जहां दिनदहाड़े चोरों ने घर में सेंधमारी कर सोने चांदी के जेवरात के साथ ही नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

सूत्रों की माने तो दोपहर करीब दो चोर घर में घुसे और मकान का ताला तोड़कर घर में सोने के आभूषण , नगदी सहित चुरा कर मौके से फरार हो गए. मकान मालिक पुखराज पंचारिया ने बताया कि रकड़ी सेट कॉलर , 2 जोड़ी झुमरिया , दो बड़ी चेन , 5 अंगूठियां , 3 जोड़ी कान के लूंग , 3 जोड़ी पायल , कंदोरा , ब्रेसलेट चेन पेंडल करीब 15 तोला सोना सहित 80 हजार नकदी चोरों ने पार कर ली.
चोरों की यह पूरी वारदात आस पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story