भारत
चोरों का कारनामा, चिड़ियाघर को भी नहीं छोड़ा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
28 Jan 2023 2:07 PM IST

x
कानपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| चिड़ियाघर में अपनी तरह की पहली चोरी में बदमाशों ने कानपुर के एलन फॉरेस्ट जू के कैश रूम से ढाई क्विंटल वजनी तिजोरी उड़ा ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक तिजोरी में 6 लाख रुपये रखे हुए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चिड़ियाघर के वरिष्ठ अधिकारियों के इनपुट के आधार पर कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि आगंतुकों से होने वाली आय को परिसर में स्थित प्रशासनिक भवन के कैश रूम में एक तिजोरी में रखा जाता है।
अधिकारियों ने कहा, जब अतिरिक्त नकदी होती है, तो इसे चिड़ियाघर के खजाने में जमा कर दिया जाता है। लगभग एक सप्ताह में की गई कमाई को तिजोरी में रख दिया जाता है और बाहर से ताला बंद कर दिया जाता है।
उत्तर प्रदेश में यह पहली बार है जब किसी चिड़ियाघर से चोरी की सूचना मिली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





