भारत

मोमबत्ती लेकर दुकान में चोरी करने घुसे चोर, आग लगने से एक की मौत

jantaserishta.com
25 May 2024 9:26 AM IST
मोमबत्ती लेकर दुकान में चोरी करने घुसे चोर, आग लगने से एक की मौत
x
दो अन्य बुरी तरह झुलस गए।
रांची: झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ में एक दुकान में चोरी करने घुसे तीन चोर आग की लपटों में घिर गए। इनमें से एक की दुकान के भीतर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह झुलस गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। बालूमाथ थाना क्षेत्र के पकरी गांव में जनरल स्टोर में तीन लोग चोरी के इरादे से घुसे थे। उनमें से एक हाथ में मोमबत्ती लेकर कैश काउंटर खंगाल रहा था। इसी दौरान मोमबत्ती हाथ से छुटकर नीचे गिर गई।
इस दौरान दुकान में रखे पेट्रोल के गैलन के संपर्क में आने से अचानक आग धधक उठी। दुकान में फंसे चोरों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग दौड़े। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया, जबकि आग की लपटों में घिरे एक चोर की दुकान के अंदर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के निवासी अमित तुरी के रूप में हुई है। घायल चोरों के नाम सागर तुरी और सत्यम भुइयां हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक सागर तुरी 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है।
पुलिस ने सत्यम भुइयां का बयान दर्ज किया है। वह लातेहार जिले के मुरुप गांव का रहने वाला है। उसने कहा है कि वह पकरी गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। अमित और सागर तुरी उसके बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर आए थे। दुकान मालिक बालकेश्वर साहु ने पुलिस को बताया है कि आग से दुकान में हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। बालूमाथ के डीएसपी आशुतोष सत्यम ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story