भारत
सोसायटी में घुसे चोर, सिक्योरिटी गार्ड की जवाबी फायरिंग में एक की मौत
jantaserishta.com
9 Aug 2023 10:11 AM IST

x
चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में बीती रात कुछ चोर एक निर्माणधीन हाउसिंग सोसायटी में घुस गये। सोसायटी की सिक्योरिटी में तैनात गार्ड ने जब चोरों को देखा तो उसने उन्हें ललकारा। इस पर चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में गार्ड की तरफ से की गई फायरिंग में एक चोर को गोली लग गई।
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। साथी को गोली लगने के बाद बाकी चोर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, विजयनगर के सिद्धार्थ विहार स्थित टीएंडटी ग्रुप के निर्माणाधीन यूटोपिया प्रोजेक्ट में मंगलवार रात 9 बजे घुसे हथियारबंद बदमाशों और सोसायटी के सिक्योरिटी गार्डों के बीच फायरिंग हो गई जिसमें एक बदमाश की मौत हो गई।
पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि फायरिंग में जख्मी बदमाश को अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सुरक्षाकर्मी भूप सिंह द्वारा चलाई गोली से बदमाश की मौत हो गई, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
भूप सिंह एटा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों के अनुसार, फायरिंग पहले चोरों की तरफ से हुई थी। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन-चार बदमाश चोरी की नीयत से सोसाइटी में दाखिल हुए थे। आहट होने पर जब सिक्योरटी गार्डों ने आवाज लगाई और उनकी तरफ दौड़े तो पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में सिक्योरिटी गार्डों ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक चोर को गोली लगने पर अन्य बदमाश वहां से भाग गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





