भारत

चोरों ने पार कर दी पिस्टल-कारतूस, सोता रहा पुलिसकर्मी, चौकी में हड़कंप

jantaserishta.com
10 Nov 2022 3:36 PM IST
चोरों ने पार कर दी पिस्टल-कारतूस, सोता रहा पुलिसकर्मी, चौकी में हड़कंप
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।
कानपुर: कानपुर के बिधनू इलाके में न्यू आजाद नगर पुलिस चौकी है. इसके इंचार्ज सुधाकर पांडे हैं, जो कि रात में चौकी में ही सो रहे थे. इसी समय दरोगा की चौकी में चोरों ने दस्तक दी. इसकी कल्पना शायद उन्होंने कभी नहीं की होगी. करें भी क्यों...आखिर वो दरोगा जो ठहरे.
बेखौफ चोरों ने दरोगा जी की पिस्टल और कारतूस पार कर दिए. इसके साथ ही चोर एक रहस्य छोड़कर चले गए. वो ये है कि पिस्टल और कारतूस के साथ ही चोर दरोगा का बक्सा उठाकर मैदान में ले गए. इसके अंदर दरोगा का कुछ सामान और कपड़े थे, चोरों ने उसको आग लगाकर राख कर दिया.
अब पुलिस के लिए यह समझना मुश्किल हो रहा है कि चोरों ने दरोगा के कपड़ों में आग क्यों लगाई. अमूमन वारदात को अंजाम देने के बाद चोर भागने की कोशिश करता है. बात जब पुलिस चौकी में चोरी की हो तो चोर और जल्दी भागने की कोशिश करेगा. लेकिन यहां तो चोर ने बड़े ही इत्मिनान से चोरी की.
चोर कौन है और कपड़ों में आग लगाने का रहस्य क्या है, इसकी तलाश और जांच के लिए एसपी और आईजी खुद मौके पर पहुंचे. उन्होंने पहले तो दरोगा की क्लास लगाई फिर सस्पेंड कर दिया गया.
एसपी आउटर कानपुर तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि हमने 5 टीमें बनाई हैं, जो चोरों की तलाश में लग गई हैं. चोरों ने दरोगा का बक्सा ले जाकर उनके कपड़ों में आग लगाई है, इसकी हम जांच कर रहे हैं.
अक्टूबर महीने में कानपुर के महाराजपुर इलाके में रोड के किनारे छज्जे के नीचे सो रहे एक युवक का मोबाइल एक पुलिसवाले ने चुरा लिया था. फिर आराम से वहां से निकल गया. उसे लगा कि उसकी ये हरकत किसी के सामने नहीं आएगी. लेकिन यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story