भारत
ये तो हद है! चोरों के कारण महिला ने तोड़ा दम, सुन के रूह कांप जाएगी
jantaserishta.com
9 Nov 2024 8:05 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आंख, मुंह, नाक में नमक भर दिया.
मिर्जापुर: यूपी में मिर्जापुर के सेमरा गांव में शुक्रवार को दिन में 12 बजे दिनदहाड़े चोर एक महिला के घर में घुस गए। चोरों ने महिला की पिटाई कर उसके आंख, मुंह, नाक में नमक भर दिया। उसके बाद घर में रखा नगदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। दो घंटे बाद पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मौके पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी अभिनन्दन देर रात मौके पर पहुंचे और जांच की।
अहरौरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी तेजबली सिंह अध्यापक हैं। वह अपनी पत्नी 55 वर्षीय गीता देवी के साथ रहते हैं। एक बेटी बाहर पढ़ाई करती है। शुक्रवार को गीता देवी घर में अकेली थी। दोपहर लगभग बारह बजे गीता देवी के घर एक व्यक्ति पहुंचा और उनकी बेटी के कुछ कागजात पहुंचाने की बात करने लगा। जिस पर गीता ने उस व्यक्ति को घर में अंदर बुला लिया और पानी पीने की बात कही।
उसी दौरान व्यक्ति ने महिला पर हमला कर दिया। उनकी पिटाई की और आंख, नाक, मुंह में नमक भर दिया। उसके बाद घर की आलमारी में रखा नगदी और आभूषण लेकर फरार हो गया। जाते समय चोर ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। दो घंटे बाद पड़ोस की महिलाओं ने गीता देवी के बाहर न निकलने पर दरवाजा खोला तो वह अचेतावस्था में कमरे में पड़ी थीं। उनके पूरे शरीर पर नमक पड़ा था।
ग्रामीणों ने गीता देवी को कैलहट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर गीता देवी के पति भी पहुंच गए। अस्पताल में उपचार के दौरान शाम लगभग पांच बजे गीता देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे अहरौरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने घटना की छानबीन की। इस संदर्भ में अहरौरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





