भारत

घर में चोरों का दावा, पहले शराब पी, फिर समेट ले गया नगदी और जेवरात

jantaserishta.com
23 April 2022 7:49 PM IST
घर में चोरों का दावा, पहले शराब पी, फिर समेट ले गया नगदी और जेवरात
x
पढ़े पूरी खबर

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर के एक घर में चोर घुस गया. चोर ने पहले घर में रखी शराब पी. इसके बाद बाकी बोतलों के साथ नगदी और जेवरात समेटकर फरार हो गया. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर चार में ज्योति नगर के रहने वाले सुनील लामा के यहां हुई. पीड़ित सुनील ने बताया कि उनके यहां घर में लगी जाली को तोड़कर चोर घर में घुस गया. उसने घर में रखी शराब पी और बाकी बोतलें अपने साथ ले गया. घर के मालिक संजीव लामा ने कहा कि वे एक दिन पहले ही कर्ज को चुकाने के लिए बैंक से पैसे निकालकर लाए थे. उन्होंने 1 लाख रुपये से अधिक का लोन लिया था.
संजीव ने बताया कि घर में रखे लोन के पैसे के साथ ही कुछ और भी नगदी थी. इसके अलावा लाखों के गहने भी थे, जिन्हें चोर लेकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि चोर वाहन के कागजात और घर में आए मेहमान के बक्से में रखे कागजात भी ले गया है. इस घटना की जानकारी सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत खालपाड़ा टाउन आउटपोस्ट पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story